इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्त, संदिग्धों की हुई जांच
बलरामपुर, मई 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस टीम की ओर से संयुक्त पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई।गश्त के दौरान सीमावर्ती गांवों में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क नजर बनाए रखते हुए लोगों से सहयोग की अपील भी की। पुलिस और एसएसबी टीम ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। लोगों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.