अररिया, मई 14 -- अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की बाहरी सीमा चौकी कुआड़ी के जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। इस मौकेपर समन्वय बैठक हुई। अध्यक्षता एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट पी नुपाजाओ सिंह ने की। पी. नुपाजाओ सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 166 (पीपी-52) से 167 (पीपी-53) तक पगडंडियों, सड़कों एवं सीमावर्ती रास्तों पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच नियमित समन्वय प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। यह भी पढ़ें- बेला मे...