सीतामढ़ी, मई 30 -- ज्ञान रंजन/रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की खपत अचानक दोगुनी से अधिक हो गई है। सामान्य दिनों में सीमावर्ती क्षेत्र के एक पंप पर महीने में 8 से 10 टैंकर तेल की खपत होती थी लेकिन पिछले दो महीनों (अप्रैल और मई) में यह आंकड़ा बढ़कर 16 से 20 टैंकर तक पहुंच गया है। बिक्री में आई इस अप्रत्याशित वृद्धि ने तेल कंपनियों और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद जहां प्रशासन ने पंपों की निगरानी शुरू कर दी है, वहीं तेल कंपनियों ने संबंधित पंप संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है。

पेट्रोल पंपों की बिक्री में वृद्धि सूत्रों के अनुसार, नेपाल सीमा से लगे विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 32 पेट्रोल पंप हैं। अप्रैल और मई महीने में इन पंपों की बिक्री में अप्रत्याशित उछाल आया है। ईरान...