महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को ठूठीबारी पहुंचकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ठूठीबारी थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र तथा साफ-सफाई व्यवस्था देखी। अभिलेखों के रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। एडीजी ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों से बात करते हुए सतर्कता, समन्वय एवं खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त गश्त बढ़ाने पर विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.