मधुबनी, मार्च 5 -- हरलाखी,एक संवाददाता। पिपरौन व महादेवपट्टी एसएसबी कैम्प के जवानों ने 1500 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। जबकि कार्रवाई में सभी तस्कर मौके से फरार हो गए। पिपरौन एसएसबी कैंप व महादेवपट्टी बीओपी के जवान बॉर्डर पीलर संख्या 283/22 के नजदीक लिंक गश्ती में थे। इस दौरान कुछ महिलाएं नेपाल की ओर से भारी मात्रा में शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रही थी। लेकिन एसएसबी जवानों को देख सभी महिलाएं शराब की बोरी फेंक कर वापस नेपाल की ओर भाग गई। जवानों ने शराब की बोतलों को विधिवत जब्त कर न्यायिक कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया मामले में अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...