सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल की संवेदनशील सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नया सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार किया है। शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित उच्च स्तरीय सैनिक सम्मेलन में एसएसबी महानिदेशक संजय सिंघल की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में सीमा प्रबंधन को अपग्रेड करने और जांच प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र मुन्ना सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत सीमाई रास्तों पर परमानेंट चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे जिससे आवाजाही करने वालों की सघन जांच हो सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों और जाली नोटों की तस्करी रोकने के लिए डॉग स्क्वॉड की क्षमता भी बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.