लखनऊ, मार्च 3 -- बलरामपुर संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित कोयलावास चेक पोस्ट पर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल नौ वीं बटालियन और कोतवाली जरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेज दिखाकर नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल में पांच मार्च को चुनाव है ऐसे में जिले से लगी भारत नेपाल की खुली सीमा को सील कर दिया गया है। सीमा सील होने के कारण सघन जांच की जा रही थी। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के जरवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्ति से ...