मोतिहारी, सितम्बर 28 -- आदापुर,निज प्रतिनिधि। इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे ग्रामीण रास्ते में छापेमारी कर एसएसबी 71वीं बटालियन के सी समवाय बेलदरवा मठ के जवानों ने ई रिक्शा पर लोड तस्करी के छह बंडल पटाखा को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार तस्कर व जब्त पटाखा को एसएसबी ने मोतिहारी कस्टम के हवाले कर दिया है। तस्कर की पहचान जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घोड़ासहन वार्ड नं.08 के निवासी मोहम्मद सावर के रूप में किया गया है। यह भी पढ़ें- झरोखर क्षेत्र में 61.89 किलो गांजा जब्त,चार तस्कर गिरफ्तारतस्करी के बारे में जानकारी बेलदरवा मठ कैम्प के कम्पनी कमांडर सह असिस्टेंट कमांडेंट आकाश कुमार यादव ने बताया कि इस कैम्प के आसूचना तंत्र से सूचना मिली कि जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कुछ तस्कर घोड़ासहन से पटाखा लाकर आदापुर थाना क्षेत्र के ...