महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत 34 गांव रोजगार के नए हब बनेंगे। इस योजना का लक्ष्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, कृषि व आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों को पलायन से रोकने व आर्थिक सशक्तिकरण है। इसके लिए विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिनके आधार पर भूमि उपलब्धता व मूल्यांकन के बाद परियोजनाएं अंतिम रूप लेंगी। नियोजन विभाग को इसका नोडल बनाया गया है।वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के नेपाल बॉर्डर से लगे गांवों को शामिल किया गया है। जिले में कुल 34 गांव इस कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। यहां पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण, सहकारिता, पंचायती राज, स्वास्थ्य व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.