सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सोनबरसा। सीमावर्ती नेपाल सीमा पर मलंगवा नगरपालिका वार्ड नं 9 पीपलबोट बॉर्डर एरिया से शनिवार को भारत की ओर जा रहे दो थाईलैंड नागरिकों को आर्म्ड पुलिस की पेट्रोलिग टीम ने हिरासत में लिया। दोनो से पूछताछ में मामला संदिग्ध लगने पर उन्हें हिरासत में लेकर ओपी पर लाया गया। बॉर्डर सिक्योरिटी मलंगवा की टीम के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ आर्म्ड पुलिस लीला बहादुर कार्की ने बताया कि थाईलैंड की रहने वाली 36 वर्षीय मिस नाथाया वियानग्युन एवं 40 वर्षीय मिस जुटरत सोंगखांजुन से पूछताछ की जा रही है। वह मलंगवा से गैर-कानूनी सड़क का इस्तेमाल करके भारत जा रही थी। जिसपर गश्ती दल को शक हुआ। पूछताछ करने के बाद दोनों ज़रूरी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ऑफिस सर्लाही भेज दिया गया है।उधर, सूत्रों के अनुसार दोनो थाईलैंड से काठमांडू आए थे। वहीं काठमांडू ...