इंडो-नेपाल बार्डर पर पैदल गश्त करते डीआईजी संजीव त्यागी
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर। इंडो-नेपाल बार्डर पर बुधवार को डीआईजी संजीव त्यागी ने एसपी डॉ अभिषेक महाजन संग पैदल गश्त कर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से वात की और जरूरी निर्देश दिए। डीआईजी ने बार्डर पर होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद आसपास के गांवों की भौगोलिक स्थिति के बारे में पूछताछ की। कहा कि सीमा पर शांति बनी रहे इस लिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर समय चौकसी बरती जानी चाहिए। इस दौरान सिविल पुलिस, एसएसबी के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: गलगलिया चेकपोस्ट का एसडीएम-एसडीपीओ ने लिया जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.