मधुबनी, अप्रैल 1 -- जयनगर, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को इंडोनेपाल क्षेत्र के नो-मेंस लैंड अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर चला। बॉर्डर क्षेत्र इनरवा एवं बैतोन्हा इलाकों में अतिक्रमण को हटाया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने संयुक्त सहमति के आधार पर अभियान चलाते हुए अवैध कब्जा करने वालो को हटाया। अभियान में एसएसबी और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। डीएसपी राघव दयाल ने बताया वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हो गई है। इनरवा एवं बैतोन्हा बॉडर पर 39 हैंडपंप समेत अवैध स्ट्रेचर को हटाया गया। अभियान लगातार जारी रहेगी। ताकि नोमेंस पुरी तरह नियमानुकूल रहे। उ...