गोड्डा, जून 7 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । थाईलैंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पांच मैचों की सेकंड किंग कप इंडो-थाई टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी ऋषि राज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द सीरीज चुना गया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ एवं गोड्डा जिला संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और फेडरेशन को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- आईएचएफ चैम्पियनशिप के लिए भारतीय हैंडबॉल टीम बांग्लादेश रवाना यह भी पढ़ें- टाटा सेरसा ने यंग स्पोर्टिंग को 8 विकेट से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...