इंडोर स्टेडियम में आज से जुटेंगे योग खिलाड़ी,
मुंगेर, अगस्त 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता।किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार से 13वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मुंगेर जिला योग संघ के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 21, 22 और 23 अगस्त को होगी। इसमें आज से बिहार के विभिन्न जिलों से आए योग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला योग संघ के मीडिया प्रभारी प्रणव कुमार ने बताया कि, प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के स्वागत, प्रतियोगिता स्थल की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस बार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने के लिए संघ के सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले खिलाड़ियों के बीच योगासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.