बांदा, जनवरी 28 -- बांदा। संवाददाता राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 48वां क्रीड़ा समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन मालती गुप्ता रहीं। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बुधवार को इंडोर गेम के अंतर्गत बैडमिंटन, शतरंज, कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में कु. सामिया खातून प्रथम, उपविजेता द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में फिजा मंसूरी प्रथम, अंशिका गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम में श्रुति गुप्ता प्रथम, दीपा द्वितीय रही। संचालन डा. सबीहा रहमानी ने किया। समाजसेवी राकेश गुप्ता सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.