बांदा, नवम्बर 15 -- बांदा। संवाददाता सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण की इंडोर कक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों को कानून के बारे में जानकारी, साइबर अपराधों, आपदा प्रबधन प्रणाली व विशेष कानून अधिनियम आदि के बारे में दी गई। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंडोर कक्षा से संबंधित कानूनी व तकनीकी जानकारी फील्ड में काम करते समय बहुत ही उपयोगी हैं। अंत में रिक्रूटों आरक्षियों को ऑनलाइन एफआईआर, सीसीटीएस व आईसीजीएस पोर्टल आदि के बारे मे जानकारी दी गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...