नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- इंडोनेशिया में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर खराब मौसम के दौरान 243 लोगों को लेकर जा रहा एक जहाज समंदर में लापता हो गया है। जानकारी सामने आने के बाद शुरू किए गए राहत एवं बचाव अभियान से 103 लोगों को बचाया गया है। बाकी लोगों की खोज की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज जावा सागर में लापता हुआ हुआ है। यह शनिवार को पूर्वी जावा के शहर सुराबाया से दक्षिण कालीमतन के लिए रवाना हुआ था। अपडेट किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...