बदायूं, अक्टूबर 20 -- एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पेसिफिक की दसवीं रीजनल कांफ्रेंस का आयोजन इंडोनेशिया के होटल में किया गया। जिसमें जिले से शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन मनोज कुमार सिंह भी शामिल हुये। कांफ्रेस में मजबूत सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली, उच्च शिक्षा में स्वायत्तता एकजुटता, शिक्षा में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, अधिकार समानता, सामूहिक शक्ति, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा, शिक्षकों की कमी, गुणवत्ता युक्त शिक्षा, शैक्षिक नवाचार आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पेसिफिक के रीजनल डायरेक्टर आनंद सिंह ने विगत तीन वर्षो की गतिविधियों की जानकारी देते हुये राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला मथुरा के कार्यक्रम की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दु...