देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया, कुशीनगर व बिहार के 200 से अधिक युवाओं से इंडोनेशिया व सिंगापुर भेजने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर के सीसी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे ठगी के शिकार युवकों ने हंगामा किया और पुलिस से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम मधुसूदन हुल्गी से मुलाकात कर जालसाजों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही पासपोर्ट व रुपया वापस कराने की बात कही। डीएम ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराने का युवाओं को आश्वासन दिया है。

धोखाधड़ी का मामला तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम के रहने वाले राजू पटेल के साथ बड़ी संख्या में युवक शहर के सीसी रोड स्थित एक मकान पर पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही हंगामा खड़ा कर दिया। मकान में खुला एक कार्यालय बंद था। युवकों का कहना ...