नई दिल्ली, जुलाई 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की स्वतंत्रता के समर्थन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका की सराहना की। इंडोनेशिया दौरे के दौरान इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक द्वारा इंडोनेशियाई नेताओं को सुरक्षित निकालकर भारत लाने के ऐतिहासिक अभियान को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सम्माननीय बीजू पटनायक ने जिस तरह इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री सुतन सजहरीर और उपराष्ट्रपति मोहम्मद हट्टा को सुरक्षित भारत लाए उससे दोनों देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ हो गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जुलाई 1947 में भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने से पहले ही पंडित नेहरू ने दोनों नेताओं को सुरक्षित निकालने के लिए एक गुप्त अभियान शुरू करने का निर्देश दि...