लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय और इंडोनेशिया के उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी से मुलाकात कर अकादमिक साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में फर्स्ट सेक्रेटरी (प्रोटोकॉल) एवं चीफ ऑफ कॉन्सुलर अफेयर्स अधी बुवोनो पुत्रो, फर्स्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल सेक्शन) मुसोनी और काउंसलर एगो मुल्यावन शामिल रहे। बैठक में संयुक्त शोध, छात्र विनिमय कार्यक्रम, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में इंडोनेशियाई विश्वविद्याल...