लखनऊ, अप्रैल 19 -- संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर लखनऊ में भाजपा राज्य मुख्यालय में रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संसद में इंडी गठबंधन के लोगों ने द्रौपदी के चीरहरण की याद दिला दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावा एनडीए के घटक दलों से भी लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी द्वारा मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग को डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग विपक्ष की मानसिकता को उजागर करती है।आने वाले समय में विपक्ष को दिखेगा महिलाओं का आक्रोश- योगी योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं में विपक्ष के प्रति भारी आक्रोश है और यह आने वाले समय में दिखाई...