इंडिया vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज में स्पेशल डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे, हो गया उनके नए प्लान का ऐलान
मुंबई, अगस्त 12 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक स्पेशल डेब्यू करने जा रहे हैं। श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से रहाणे टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करेंगे। टीम इंडिया को 15 अगस्त से ये सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। उन्हें इसी वीकेंड से गॉल में शुरू होने वाली सीरीज के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.