मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरनगर गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित ऑटोमेट इंडिया हैकाथॉन में मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्थान के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता का चयन इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए हुआ है।प्रारंभिक चरण में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपने नवाचार और रचनात्मक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। छात्रों ने व्यावहारिक जीवन की जटिल समस्याओं के तकनीकी समाधान प्रस्तुत करते हुए फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की की। यह भी पढ़ें- स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के लिए एमआईटी में छात्रों का चयन फाइ...