वेलिंगटन, अक्टूबर 11 -- न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के दौरान कमल के फूलों और मंडला कलाकृति वाली स्पेशल जर्सी पहनेगी, जो दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है। इस जर्सी को 'कोताहितांगा' नाम दिया गया है जो दोनों देशों के के क्रिकेट प्रेम और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है। इसका डिजाइन न्यूजीलैंड और भारत के साझा इतिहास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि इस जर्सी को तैयार करने में कलाकार बेन थॉमसन, शिव नारंदास और जय पंचा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।माओरी डिजाइन प्रणालियों से मेल खाती है मंडला कलाकृति नारंदास और पंचा ने तीन भारतीय प्रतीकों का एकीकृत तत्वों के रूप में इस्तेमाल किया है। इनमें भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल, भारतीय वास्तुकला...