नई दिल्ली, जुलाई 11 -- भारतीय बाजार में कई लग्जरी और प्रीमियम कारों की कीमतों में भारी कटौती होने वाली है। दरअसल, 15 जुलाई से से भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो रहा है। इस एग्रीमेंट के लागू होते ही रोल्स-रॉयस, एस्टन मार्टिन, मैकलारेन और लैंड रोवर जैसी शानदार कारें सस्ती हो जाएंगी। इससे पूरी तरह से इम्पोर्ट की जाने वाली कारों पर कस्टम ड्यूटी मौजूदा 110% से घटकर 30% हो जाएगी। यह नियम पहले साल में UK में बनी और भारत में इम्पोर्ट की जाने वाली 20,000 कारों के तय कोटे पर लागू होगा। हालांकि, अभी इसे लेकर ज्यादातर कंपनियों ने नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इंडस्ट्री के जानकारों का अनुमान है कि कीमतों में 20 से 25% की कमी आएगी, जिससे गाड़ी के हिसाब से 1 से 3 करोड़ रुपए की बचत होगी। उनका कहना है कि इससे कम से मध्यम अवधि में भारत में महंगी...