बलरामपुर, फरवरी 28 -- बलरामपुर। नगर के आर्य समाज मंदिर के पास अब तक कोई सरकारी हैंडपंप नहीं लगाया गया है, जिससे आसपास के लोगों को पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में सार्वजनिक जलस्रोत न होने से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी होती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द इंडिया मार्क हैंडपंप स्थापित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...