देहरादून, जून 15 -- संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का 332 दिन से चल रहा आंदोलन देहरादून, मुख्य संवाददाता। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का 332 दिन से चल रहा आंदोलन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अभी तक 52000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि इस आंदोलन को लांगेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैपलिंग के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बताया कि तीन जुलाई 2024 से इस आंदोलन को चलाया जा रहा है। इसमें कर्मचारी पूरे उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में पौधों का रोपण कर रहे हैं। विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई समारोह, जनप्रतिनिधियो...