लखनऊ, अगस्त 6 -- ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 आयोजित हो रहा है। एक्सपो और प्रस्तावित वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों को लेकर यूपीनेडा के निदेशक रविंद्र सिंह ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन, कानून-व्यवस्था तथा अतिथि प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक, नीति-निर्माता एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, कार्बन मार्केट तथा अन्य स...