आगरा, सितम्बर 13 -- इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के पिता का दावा है कि आरोपित ने खुद को इंडिया पोस्ट में अधिकारी का भाई बताया था। सिक्योरिटी मनी के नाम पर रकम ली। पीड़ित सनोज कुमार निवासी कमल बाग कॉलोनी नई आबादी, धांधूपुरा की तहरीर पर एकता पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सनोज कुमार के मुताबिक वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात गजेंद्र कुमार निवासी रिठौरा अकोला से हुई थी। गजेंद्र ने अपने भाई प्रवेंद्र कुमार को इंडिया पोस्ट, डाक भवन नई दिल्ली में बड़े पद पर अधिकारी बताते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। बेटे अभिषेक की नौकरी के लिए सुरक्षा राशि के नाम पर 4.648 लाख रुपये ऑनलाइन और 3.36 लाख रुपये नकद ले लिए। आरोप है कि गजेंद्र बेटे को मेडिकल के लिए द...