देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इंडिया डिजाइन वीक 2026 के अंतर्गत आयोजित ऑटोडेस्क रेविट सॉफ्टवेयर प्रतियोगिता में विभाग के तीन दलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आईसीटी अकादमी की ओर से ऑटोडेस्क के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें उत्तर भारत की 40 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 अप्रैल को एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई। बी टेक तृतीय वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य शर्मा और रितिक धीमान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर: नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एमडेस कोर्स...