धनबाद, अक्टूबर 2 -- उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित 'इंडिया टैलेंट फाइट' के टीवी राउंड में धनबाद के 16 वर्षीय गायक मन्नत पांडे ने शानदार प्रस्तुति देकर स्वर्ण पदक और प्रमाण-पत्र हासिल किया। शास्त्री नगर (हरिणा, जमुआटांड़) निवासी मन्नत ने अपनी सुरीली आवाज से निर्णायकों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर उनके माता-पिता और संस्कार ज्ञानपीठ के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार रॉय मौजूद रहे। मन्नत की इस सफलता पर परिजनों व प्रशंसकों में खुशी की लहर है और सभी को उनके टीवी प्रसारण का बेसब्री से इंतजार है। यह भी पढ़ें- हरिणा के मन्नत ने गायकी का बिखेरा जलवा यह भी पढ़ें- टैलेंट फाइट की विजेता रेनू शिव मंदिर में हुआ सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...