नई दिल्ली, मार्च 28 -- भारत की वीरता, बलिदान और गौरव की पहचान प्रमुख स्थल इंडिया गेट पर आज रात एक घंटे बिजली गुल रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 'अर्थ ऑवर' मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 से 9:30 तक लाइटें बंद रहेंगी। वैश्विक आंदोलन 'अर्थ ऑवर' की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्लीवासियों को ये नजारा देखने को मिलेगा। यह अभियान डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पिछले साल भी इंडिया गेट, कुतुबमीनार, राष्ट्रपति भवन और अन्य राष्ट्रीय स्मारकों में इसी तरह का नजारा देखने को मिला था। सरकारी इमारतों के अलावा आम लोगों ने भी अपने घरों में गैर जरूरी लाइटों को बंद की थीं। बीते साल दिल्ली ने 'अर्थ आवर' में 269 मेगावाट बिजली की बचत की थी और इसबार दिल्लीवासी कितनी बिजली की बचत करते हैं ये देखना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.