रांची, सितम्बर 3 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के एजेंटों (बीएलए) के पास कथित रूप से भरे हुए फॉर्म-7 मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, झारखंड को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- छूटे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में जल्द जोड़ें: के रविफॉर्म-7 की प्रक्रिया पर सवाल गठबंधन ने कहा कि यदि बड़ी संख्या में पहले से भरे हुए फॉर्म-7 किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं या बीएलए के पास पाए जाते हैं तो इसकी जांच जरूरी है। इससे एसआईआर की प्रक्रिया की शुचिता...