पाकुड़, अक्टूबर 7 -- जिला कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रदेश कोऑर्डिनेटर उदय लखवानी एवं आरजेडी के पाकुड़ जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया सहित गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के मुद्दे पर केन्द्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं और इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलने की आशंका है।इंडिया यह भी पढ़ें- Jamtara News: एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन 10 अक्टूबर को निक...