कोडरमा, अक्टूबर 5 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। लोकतंत्र एवं मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन की कोडरमा जिला इकाई की बैठक छह अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर दो बजे साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में आयोजित होगी।इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि बैठक में 8 अक्टूबर को प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ मार्च की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मार्च को लेकर आवश्यक रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।प्रकाश रजक ने इंडिया गठबंधन के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर तैयारियों में सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ सप्ताह की सफलता को लेकर इंडिया गठबंधन दलों की संयुक्त बैठक यह भी पढ़ें- Begusarai News: जंतर मंतर पर...