नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक नवंबर को इंडिया गठबंधन द्वारा बुलाई गई महारैली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ''एक नवंबर को दोपहर 12 बजे मार्च शुरू होगा। यह मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से शुरू होगा और रामलीला मैदान तक हम सब मिलकर चलेंगे।'' कांग्रेस नेता ने लोगों से बड़ी संख्या में 'इंडिया' गठबंधन के इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन मुख्य निर्वाचन आयुक्त आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ''वोट चोरी'' के खिलाफ एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकालेगा। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस मार्च में शामिल ह...