बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी भूमिका कुमारी का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी के इंडिया कैंप के लिए होने से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। झारखंड अंडर-19 महिला टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका रही है। इस वर्ष टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसमें भूमिका के प्रदर्शन को काफी सराहा गया। चास के आदर्श कॉलोनी निवासी भूमिका कुमारी कई वर्षों से बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से विभिन्न आयु वर्ग एवं सीनियर स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। इस वर्ष अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। भूमिका अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन व निरंतर अभ्यास को देती हैं। वह सेक्टर-12 स्थित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.