नई दिल्ली, जुलाई 11 -- इंडिया ए का नेपाल दौरा कन्फर्म हो गया है। भारत ए और नेपाल के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होगा। सभी टी20 मैच कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद एडिनबर्ग में ICC एनुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान इस सीरीज को कन्फर्म किया गया। यह सीरीज नेपाल के लिए कई मायनों में खास रहने वाली है। यह भी पढ़ें- मंधाना ने लॉर्ड्स में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी तय शेड्यूल के मुताबिक, पहला T20 9 दिसंबर को खेला जाएगा, उसके बाद दूसरा और तीसरा मैच 11 दिसंबर और 13 दिसंबर को खेला जाएगा। इंडिया 'A' स्क्वॉड में टॉप IPL परफॉर्मर और सीनियर इंडियन T20I टीम के बाहर के ख...