बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चंडीगढ़ व पंचकुला, हरियाणा में 6 दिसम्बर से 9 दिसंबर तक इंडिया अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2025 का आयोजन होगा। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा के नौवीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्राचार्य श्री विवेक किशोर ने बताया कि महोत्सव में प्रिंस के साथ उनके दो सहयोगी ज्ञानदीप और कामिल रजा के साथ मेंटर जीव विज्ञान के शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रिंस का नवाचारी प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 में विज्ञान द्वारा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की रुपरेखा दिखाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.