नई दिल्ली, जून 20 -- अपपिछले साल विवादों में आया समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। समय रैना का शो आज यानी 20 जून से नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर स्ट्रीम होगा। नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार वीडियो प्रोमो के साथ ये खास ऐलान किया। आज सीजन 2 का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर शाम 7 बजे आप देख सकेंगे।क्या नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर अलग-अलग आएगा इंडियाज गॉट लेटेंट? इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला सीजन केवल यूट्यूब पर आया था। समय रैना के यूट्यूब चैनल पर शो के पूरे-पूरे एपिसोड पोस्ट किए जाते थे। इन एपिसोड्स को देखने के लिए लोगों को मेंबरशिप लेनी पड़ती थी। पर इस बार शो को नेटफ्लिक्स पर भी डाला जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने जो प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, उसमें समय रैना बताते हैं कि यूट्यूब और नेटफ्लिक्स,...