संभल, जनवरी 2 -- महमूदपुर सिरसी बॉर्डर पर स्थित इंडियन हॉस्पिटल में ऐसा खुलासा हुआ जिसने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की भी नींद उड़ा दी। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के निरीक्षण के दौरान पता चला कि अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम अनुपस्थित रहने के बावजूद ऑपरेशन किए जा रहे थे। अस्पताल कुछ समय पहले चिकित्सा विभाग द्वारा बंद किया जा चुका था, लेकिन मालिक अय्यूब और उनके भाई याकूब ने इसे जारी रखकर मरीजों की जिंदगी के साथ खेल खेला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के साथ ही ओटी को फिर से सील कर दिया। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी, सीओ आलोक भाटी, अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने संयुक्त रूप से इंडियन हॉस्पिटल में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के समय मौके पर अय्यूब और याकूब उपस्थित थे, जबकि अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं में से एक श...