नई दिल्ली, मई 2 -- इंडियन सिनेमा में अब फिल्म की कहानी एक बार में खत्म नहीं होती है, उसे दूसरे पार्ट या सीक्वल में दिखाया जाता है। कई फिल्मों के दूसरे पार्ट पहले इतने सफल नहीं हुए या यूं कहें कि ऑडियंस को वैसा जुड़ाव महसूस नहीं हुआ। लेकिन कई ऐसी भी फिल्में हैं जिनके दूसरे पार्ट ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस कमाई से बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए। आज भी इन 5 फिल्म के पहले भाग से ज्यादा दूसरे भाग की चर्चा होती है।बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कॉन्क्लूज़न साल 2015 में आई बाहुबली ने ग्लोबल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म में इस्तेमाल किए गए VFX की खूब तारीफ हुई। कहानी ने ऑडियंस के बीच ऐसा माहौल बनाया कि दूसरे पार्ट के लिए ऑडियंस ने लंबा इंतजार किया। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की थी। लेकिन दो साल ब...