देहरादून, जून 18 -- लक्सर। ग्राम ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर निवासी ऋषि पुत्र कलीराम का चयन इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग (आईडब्ल्यूपीएल) सीजन-7 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। आईडब्ल्यूपीएल सीजन-7 का आयोजन इन दिनों दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 में किया जा रहा है, जहां देशभर के प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऋषि वर्तमान में रुड़की स्थित सैनी क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- कुलदीप सागर का आरपीएफ में चयन उनके कोच विपिन लांबा ने बताया कि ऋषि मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी लगन और...