आगरा, मार्च 18 -- आगरा की श्रुति जादौन इंडियन वुमन लीग सीजन-2 में खेलेंगी। आगरा रीजनल फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि लीग में ताजनगरी की श्रुति हॉप्स फुटबॉल क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह क्लब पिछले सीजन का विजेता भी रहा है। हॉप्स फुटबॉल क्लब के साथ श्रुति 18 से 28 मार्च तक त्रिवेंद्रम (केरल) में होने वाले क्वालीफाइंग राउंड में खेलेंगी। इसके बाद फाइनल राउंड दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। श्रुति इस वर्ष सीनियर नेशनल महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक जीत चुकी हैं। श्रुति के चयन पर आरएसओ संजय शर्मा, डॉ. हरी सिंह यादव, आदित्य चौहान, अक्षय सिंह, योगेश वर्मा, परमजीत सिंह और तेजपाल सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.