मेरठ, दिसम्बर 22 -- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के बैनर तले बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट में इसी दौरान हिंदू स्वाभिमान दल के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रहे थे। दोनों प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के हालात पैदा हो गए थे। पुलिस ने मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं को अलग किया। दो सूत्रीय ज्ञापन देने वाले मुस्लिम लीग कार्यकर्ताओं में महानगर अध्यक्ष अयूब सैफी, मोहम्मद अरशद, नईम अंसारी, शहजाद, मोहम्मद इदरीश, केसर अब्बास, अनवर आलम, सरफराज कस्सार, जमशेद, जमालुद्दीन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.