बिजनौर, जनवरी 27 -- नगर के मोहल्ला सरायरफी निवासी रेखा देवी पत्नी कृष्णपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंडियन बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र नेगी व अन्य कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसका बचत खाता इंडियन बैंक की नगर स्थित शाखा में है, जिससे 11 जनवरी 2019 से 6 मई 2022 के बीच फर्जी तरीके से लाखों रुपये जमा और निकासी की गई। रेखा देवी ने आरोप लगाया कि उसके खाते से रुपये निकालने में चेकों का प्रयोग किया गया, जबकि उसके नाम से न तो कोई चेक बुक जारी की गई और न ही उसने बैंक से कभी चेकबुक प्राप्त की। इसके बावजूद खाते से भारी रकम का लेनदेन किया गया। पीड़िता के अनुसार 19 फरवरी 2020 को उसके खाते में 1,39,900 रुपये नकद जमा किए गए थे, जिसे आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से निकाल लिया। उन्होंने यह भी बताया कि 50 हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.