दुमका, अप्रैल 28 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र के कमूडुमरिया गांव निवासी लखी देवी के निधन के उपरांत उनके परिजनों को इंडियन बैंक लक्ष्मीपुर शाखा द्वारा 2 लाख रुपये का बीमा दावा चेक प्रदान किया गया।जानकारी के अनुसार लखी देवी का निधन 4 फरवरी 2026 को हुआ था। मृतका के परिजन जितेंद्र गृही, ग्राम कमूडुमरिया, पोस्ट लक्ष्मीपुर, थाना जामा, जिला दुमका को इंडियन बैंक लक्ष्मीपुर शाखा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुमित कुमार पंडित, सहायक प्रबंधक आशालता सोरेन तथा बैंककर्मी अरुण कुमार शाह, किशोर कुमार मंडल, मृदुल एक्का, प्रेम बास्की और रमेश कुमार दर्वे उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक ग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तत्पर है, ताकि आवश्यकता के समय परिवार को आ...