बलरामपुर, अप्रैल 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर सदर ब्लॉक के पीछे थारू जनजाति छात्रावास में इंडियन बैंक के सहयोग से आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। जिसका जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने शुभारंभ किया। डीएम ने इसी के साथ थारू जनजाति छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान डीएम ने इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर राजेश भदौरिया के साथ मिलकर इंडियन बैंक के सहयोग से स्थापित नई लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। यह लाइब्रेरी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी ने कह...