रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई रिक्रियेशन क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में इंडियन फाइटर्स ने एवेंजर्स को 47 रनों से हराकर खिताब जीता। अभिषेक प्रसाद को मैन ऑफ द मैच और सुजीत कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। महिला वर्ग में शिवशक्ति एलेवन ने एंजेल्स एलेवन को 10 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। रेखा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला। सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह और तकनीकी निदेशक नृपेंद्र नाथ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...